फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सेन्ट एन्थोनी सीनियर सेकेण्डरी स्कूल छावनी फतेहगढ़ में मास्टर ट्रेनरों/विशेषज्ञों को विशेष प्रशिक्षण व मार्गदर्शन का दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह आयोजन सीबीएसई, क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज तथा सचिवालय प्रशिक्षण एवं प्रबंधन संस्थान नई दिल्ली द्वारा सीबीएसई विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
प्रशिक्षिण शिविर का प्रारम्भ सीबीएसई प्रयागराज के प्रशिक्षण प्रकल्प के सीईओ डा0 अखिलेश कुमार तथा प्रधानाचार्य फादर जोबी जोजफ ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर के प्रथम सेशन में विभिन्न जनपदों हरदोई, शाहजहांपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ, अमेठी, सीतापुर, सोनभद्र, रायबरेली, इटावा, कानपुर, गोण्ड़ा, प्रयागराज, फर्रुखाबाद आदि से आये सीबीएसई स्कूलों के लगभग 54 मास्टर ट्रेनरों/विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। ट्रेनरों/विशेषज्ञों को प्रशिक्षित करने के लिए सचिवालय प्रशिक्षण एवं प्रबंधन संस्थान नई दिल्ली से उमेश चन्द्रा, पुष्पेन्द्र शर्मा, डा0 प्रेरणा मित्रा तथा राजीव मोहन पाण्डेय ने प्रशिक्षण के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला, साथ ही प्रशिक्षण को कैसे सरल व रोचक बनाये जिससे कि सभी शिक्षकों को आसनी से उनकी बात समझ में आये इस पर मार्गदशन दिया। प्रशिक्षण का मुख्य फोकस एनईपी-2020 को कैसे नये शिक्षण के वार्तावरण में समाहित किया जाए, जिससे शिक्षा के साथ बच्चों के हुनर को बाहर लाकर जीविकोपार्जन के साधन पैदा किये जा सके। साथ ही एआई के अत्याधिक प्रयोग से शिक्षण की बदलती हुई पद्धति को समय रहते परिवर्तित कैसे किया जाए इस पर भी बल दिया। फादर जोबी जोजफ ने बताया कि से सभी ट्रेनरों/विशेषज्ञ यहीं से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने-अपने जनपदों में जाकर विभिन्न सीबीएसई के विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षित करने का कार्य करेगें।
सेन्ट एन्थोनी स्कूल में दो दिवसीय सीबीएसई प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारम्भ
