बार एसो0 अध्यक्ष शशि भूषण दीक्षित ने बच्चों को किया सम्मानित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मसेनी चौराहा स्थित अमेरिकन किडजी स्कूल में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़े धूमधाम के साथ वार्षिक उत्सव एवं दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। दूसरे दिन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बार एसोसिएशन फतेहगढ़ के अध्यक्ष शशि भूषण दीक्षित ने पत्नी सहित पहुंचे। प्रबंधिका रेखा कटियार व संस्थापक विनीत कटियार ने मुख्य अतिथि को बुके देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि के साथ सभी ने मंच पर पहुंचकर दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। सभी ने गुब्बारा छोडक़र कार्यक्रम की शुरुआत की। ध्वजारोहण कर राष्ट्रगीत के बाद सभी ने तिरंगे को सलामी दी।
बच्चों ने रैबिट रेस, कप टॉवर, रेस जैसे खेलों में भाग लिया। बच्चों के अभिभावकों के द्वारा भी लेमन रेस, परेड जैसे खेल में भाग लिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अध्यक्ष शशि भूषण दीक्षित ने कहा कि इन नन्हे मुन्ने बच्चों को आप द्वारा जो सिखाया जा रहा है वह बेहतर काम है, छोटे-छोटे बच्चों को देखकर आज अपना बचपन याद आ गया। उन्होंने विद्यालय के संस्थापक विनीत कटियार की सराहना करते हुए कहा कि सबसे बड़ी जिम्मेदारी है इन नन्हे मुन्ने बच्चों को पढऩा और उनकी देखरेख कर इनको शिक्षित करना है और उन्होंने विद्यालय की स्टाफ की भी प्रशंसा की। विद्यालय के संस्थापक व बार एसोसिएशन कोषाध्यक्ष विनीत कटियार ने कहा कि हर बच्चे की किसी न किसी खेल में रुचि होती है, बस उसको समझने की जरूरत है खेलने से बच्चे का स्वास्थ्य स्वस्थ रहता साथ ही शरीर में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होती है। प्रबंधक रेखा कटियार ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के लिए खेलने भी जरूरी है, जिससे कि उनकी शरीर की ऊर्जा और मानसिक विकास होता है, इसीलिए हमारे विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के खेलने पर भी ध्यान दिया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि जो बच्चा खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेगा, उसको पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाएगा। प्रतियोगिता में विजई सभी नन्हे मुन्ने बच्चों को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शशि भूषण दीक्षित ने प्रशस्ति पत्र व मेडल पहनकर उत्साह वर्धन किया। विद्यालय की शिक्षिका अपर्णा यादव, लता कुमारी, प्रतीक्षा कटियार, पूजा चौहान, नंदनी राठौर, सौम्या द्विवेदी, उजाला राठौर, वर्षा सैनी, तान्या परिहार ने खेलकूद की सभी व्यवस्थाएं देखी। इस अवसर पर मंच पर एडीजीसी अनुज प्रताप, अधिवक्ता मोनू कटियार, सुरजीत कटियार, नितिन यादव, सचिन कटियार मौजूद रहे।
पुरुस्कार वितरण के साथ दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन
