उन्नाव, समृद्धि न्यूज। सोहरामऊ थाना क्षेत्र में देर रात भल्लाफॉर्म-अशोहा मार्ग पर ग्राम सरायजोगा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार अशोहा थाना क्षेत्र के कांथा गांव निवासी विशाल सिंह (22) पुत्र लखन सिंह और सचिन सिंह (44) पुत्र वीरेंद्र सिंह दोनों देर रात मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे, तभी सरायजोगा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनो युवकों की मौके पर मौत हो गई।।
राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतक फ्लिपकार्ट में काम करते थे। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला भेज दिया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सरायजोगा मोड़ के पास सड़क संकरी है और रात में अंधेरा रहता है, जिससे यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
सोहरामऊ थाना पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जिससे हादसा करने वाले वाहन और चालक की पहचान की जा सके।
