दोनों छात्राओं को प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने दी बधाई
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहगढ़ की छात्रा समिधा सक्सेना का आईआईटी में चयन व एस श्रुति का चयन आईआईटी हैदराबाद में एमटेक पीएचडी के लिए होने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जोबी जोजफ ने होनहार दोनों छात्राओं को बधाई दी। प्रदेश के ऐसे विद्यालय जिसकी एक साथ दो पूर्व छात्राओं का चयन हुआ। छात्राओं के पिता पीटी अध्यापक अवनीन्द्र कुमार की पुत्री समिधा सक्सेना का चयन आईआईटी धनबाद में एमटेक के लिए हुआ। साथ ही दूसरे पीटीआई शिक्षक एस जयअन्ना की पुत्री एस श्रुति का चयन आईआईटी हैदराबाद में एमटेक कम पीएचडी के लिए हुआ है। विद्यालय के दोनों पीटीआई की पुत्रियों ने प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान आईआईटी में गेट परीक्षा का उत्तीर्ण किया। समिधा ने कक्षा ८ तक शिक्षा सेंट एंथोनी स्कूल से करने के उपरान्त भिलाई से शिक्षा ग्रहण कर आई0ई0आर0टी प्रयागराज से इलेक्ट्रानिकस में बीटेक इसी वर्ष कर ९२ प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण किया। एस श्रुति ने कक्षा १२ तक की पढ़ाई एंथोनी स्कूल से करने के बाद एनआईटी केलीकट केरल से मेटेरियल सांइस से बीटेक कर इसी वर्ष ९० प्रतिशत अंक के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। दोनों छात्राओं ने अनूठा इतिहास रचा। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं के साथ शिक्षकों ने बधाई दी। कहा कि ऐसे विद्यार्थियों से पे्ररणा लेकर छात्र-छात्रायें आगे बढ़े।
सेंट एंथोनी की दो छात्राओं का आईआईटी के लिए हुआ चयन
