विद्युत कर्मियों को पीटने के मामले में सभासद सहित दो गिरफ्तार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विद्युत चेकिंग के दौरान टीम को बंधक बनाकर मारपीट के मामले में पुलिस ने सभासद सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के अनुसार जसमई विद्युत उप उपकेन्द्र के अवर अभियंता हरिओम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि उन्हें सूचना मिली की सभासद नौशाद के मोहल्ले करामत खां में विद्युत चोरी प्रतिदिन होती है। सूचना पर जेई के साथ निविदा कर्मी अमर जीत, यस कुमार, गौतम, गौरव पाठक आदि के साथ ही मोहल्ले में चेकिंग अभियान चलाया, तभी सभासद नौशाद उनका पुत्र फैजल, फरहान, पप्पू, शमीम, बाबा रिजवान तथा प्रवेश कुमार पुत्र मो0 सलीम व 5-6 अज्ञात लोग आ गये और मुझे व मेरे कर्मचारियों को कमरे में बंधक बनाकर मारपीट की। इस दौरान नौशाद ने जान से मारने की नियत से फायर कर दिया और सरकारी अभिलेख फाड़ दिये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभासद सहित १५ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी। शनिवार को पुलिस ने सभासद सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *