बाइकों की भिड़ंत में दो घायल, लोहिया रेफर

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दोनों बाइक सवार घायल हो गये। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बबुरारा निवासी रामवीर कश्यप का पुत्र गोलू अपनी बाइक से कस्बा नवाबगंज से गांव बबुरारा वापस जा रहा था, तभी मंझना की तरफ से आ रहे नवाबगंज थाना क्षेत्र के ही गांव बसेली निवासी पंकज पुत्र हरिराम की बाइक आमने-सामने गांव जाफर नगर रोड के मोड़ पर टकरा गई। जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंचे ग्रामीण ने घायलों को उठाया, लेकिन वह कोई भी बात बताने की स्थिति में नहीं थे। तब ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की 108 एंबुलेंस को सूचना दी। जिस पर सूचना पाकर पहुंची 108 एंबुलेंस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उनको लोहिया रेफर कर दिया। वहीं सूचना पाकर कस्बा इंचार्ज मोहम्मद अकरम खान मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा क्षतिग्रस्त दोनों बाइकों को अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। चिकित्सक ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *