कमालगंज, समृद्धि न्यूज। टेंपों व बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिससे दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खुदागंज के पास टेंपो और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे आशुतोष, योगेश कुमार निवासी रामपुरा थाना गुरसहायगंज जिला कन्नौज घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को रेफर कर दिया।
