
ट्रक में छिपाकर बिहार प्रांत ले जा रहे थे हरियाणा ब्रांड फर्रुखाबाद/नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अन्तर्राज्यीय शराब तस्करी करने वाले गैंग के दो सदस्यों को ट्रक सहित गिरफ्तार कर लिया। ट्रक की तलाशी लेने पर पुलिस को 447 पेटी अंगे्रजी शराब की पेटी, ट्रक व शराब की अनुमानित कीमत 60 लाख रुपये बतायी गई। इसके साथ ही 40 जूट के बोरे, 12 धान की बोरी, नगदी व फर्जी बिल बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने पुलिस लाइन में वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि नवाबगंज थानाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, उपनिरीक्षक राहुल कुमार व कम्पिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान एक ट्रक यूपी 06सीबी/7339 को रोक लिया। जिससे अन्तर्राज्यीय शराब तस्करी करने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम सतीश पुत्र प्रताप निवासी उवैसीपुर थाना गन्नौर जिला सोनीपत हरियाणा, सुरेन्द्र सिंह पुत्र मानसिंह निवासी पुरखास थाना गन्नौर सोनीपत हरियाणा बताया। ट्रक की तलाशी लेने पर 447 पेटी अंगे्रजी शराब की पेटी, ट्रक व शराब की अनुमानित कीमत 60 लाख रुपये बतायी गई। इसके साथ ही 40 जूट के बोरे, 12 धान की बोरी, 4700 रुपये की नगदी व फर्जी बिल बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब की तस्करी पंजाब राज्य से लाकर बिहार करते है। आज भी इसे ले जा रहे थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
