घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ सिटी मौके पर पहुंचे
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान कर रहे चार लोग डूब गये। जिसमें दो की मौत हो गयी। शव बाहर निकलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते पर अपर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह एवं सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय घटनास्थल पहुंची तथा परिजनों से जानकारी की।
जानकारी के अनुसार थाना कादरीगेट के ग्राम अमेठी कोहना निवासी राजीव जाटव राजमिस्त्री अपनी पत्नी सोनम तथा 8 वर्षीय पुत्र आशिक एवं छोटे बेटे कार्तिक के साथ गंगा स्नान करने पांचाल घाट गए थे। राजीव जाटव सुबह करीब 7 बजे बेटे कार्तिक को गंगा नहला रहे थे। उसी समय आशिक गहराई में जाने के कारण डूबने लगा। यह देखकर राजीव जाटव आशिक को बचाने गए, तो वह भी डूबने लगे। आशिक को जब तक बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आशिक के शव को लोहिया अस्पताल ले जाया गया। कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम नेकपुर चौरासी निवासी अजय प्रताप कटियार का 22 वर्षीय पुत्र अभिषेक कटियार उर्फ मोटू अपने करीब आधा दर्जन साथियों के साथ गंगा स्नान करने गया था। गहराई में जाने के कारण साथी लोक गंगा में डूबने लगा। यह देखकर अभिषेक उसे बचाने के लिए गंगा में कूद पड़ा। नाविकों ने प्रयास करके लोक को डूबने से बचा लिया, लेकिन अभिषेक को नहीं बचाया जा सका। उसके शव को गंगा से निकाल गया। परिजन अभिषेक के शव को घर ले गए। बताया गया कि अजय प्रताप का एक मात्र पुत्र मोटू डी फार्मा कर रहा था। मोटू की मौत पर उसकी मां सीता देवी बुरी तरह बिलखती रही। घटना की सूचना मिलते पर अपर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह एवं सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय घटनास्थल पहुंची।
बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान कर रहे चार डूबे, बालक समेत दो की मौत
