फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज़। बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो की मौत हो गईं। जबकि एक की हालत गंभीर है।
जानकारी के मुताबिक, शहर कोतवाली के मोहल्ला नूनहाई निवासी संभव मिश्रा पुत्र राजन मिश्रा अपने साथी निश्चल अग्निहोत्री पुत्र प्रदीप निवासी कादरी गेट के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी बढ़पुर स्थित अनोखेलाल मिष्ठान भंडार के सामने पिज़्ज़ा डिलीवरी बॉय 28 वर्षीय प्रवीन पुत्र करी सिंह निवासी तिर्वा कोठी फतेहगढ़ की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी को तत्काल लोहिया अस्पताल भिजवाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने संभव मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रवीन की इलाज के दौरान मौत हो गई। तीसरा घायल निश्चल अग्निहोत्री की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
