दूसरे दिन फिर एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी
समृद्धि न्यूज़ लखनऊ। प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को दूसरे दिन फिर बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।यह कामयाबी शेयर ट्रेडिंग के नाम पर बड़े मुनाफे का लालच देकर करीब 70 करोड़ रूपये की ठगी करने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किए जाने से जुड़ी है। गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम से गिरफ्तार किए गए इन दोनों
अभियुक्तों का नाम क्रमशः विनोद कुमार धामा तथा रविंदर उर्फ नवाब है जो बागपत जिले के रहने वाले हैं।इन अभियुक्तों के पास से छह मोबाईल फोन तथा
कम्पनी से सम्बन्धित अकाउंट नम्बर व अकाउंट डिटेल बरामद की गई है।जानकारी के मुताबिक
एसटीएफ को विगत काफी समय से जनता के सीधे साधे व्यक्तियों को बडे मुनाफे का लालच देकर शेयर ट्रेडिंग के नाम पर पैसे निवेश कर उनसे धोखाधडी करने वाले गिरोह के सक्रिय होकर अपराध करने एवं अन्य अपराधों में लिप्त होने की सूचनायें प्राप्त हो रहीं थी।इस सम्बन्ध में एसटीएफ की विभिन्न इकाईयो/टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था,जिसके अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ फील्ड इकाई मेरठ बृजेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में एसटीएफ फील्ड इकाई मेरठ द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्रवाई की जा रही थी।एसटीएफ मेरठ की टीम उप निरीक्षक अरूण कुमार निगम के नेतृत्व उप निरीक्षक दुर्वेश डबास,उप निरीक्षक संजय कुमार,मुख्य आरक्षी अंकित श्योरान,संजय सिंह तथा दीपक कुमार आपराधिक अभिसूचना संकलन के सम्बन्ध में जनपद गाजियाबाद के थाना इन्दिरापुरम क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि विनोद कुमार धामा उपरोक्त अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर जनता के व्यक्तियों से धोखाधडी कर ट्रेडिंग शेयर के नाम से मोटी रकम लेकर उन्हें लालच देकर पैसा निवेश कराते हैं और ज्यादा पैसा खाते में हो जाने के बाद कम्पनी बन्द कर देते हैं तथा किसी दूसरे स्थान पर नये नाम से कम्पनी बना लेते हैं। इनके द्वारा पूर्व में भी कल्प वृक्ष टैडिंग मास्टर टैक्नोलोजी प्राइवेट लिमिटेड के नाम से नोएडा के एच-87, सेक्टर-63 में तथा हाट सिक्योरिटी लिमिटेड व आयुर्वेद इण्डिया लिमिटेड के नाम से गाजियाबाद में भी टैडिंग फर्म खोली थी,जिसमें करोड़ो का निवेश होने के बाद कम्पनी बन्द कर यहां पर छिपे हुये हैं। मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर एसटीएफ टीम द्वारा उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए टीम ने मुखबिर के बताये स्थान मोहन मिकन सोसायटी,फ्लेट नं0-1017 सेक्टर-5 वसुंधरा थाना इन्दिरापुरम जनपद गाजियाबाद पर पहुॅचकर उपरोक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उपरोक्तानुसार बरामदगी की गयी।गिरफ्तार अभियुक्तों से की गयी पूछताछ पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि विनोद कुमार धामा ने शेयर ट्रेडिंग का काम करने वाली अमेरिकन कम्पनी ’’एम-वे’’ में कुछ दिनो काम किया था जहां पर उसने आन लाईन शेयर ट्रेडिंग का काम सीखा।
वर्ष 2022 में विनोद कुमार धामा ने अपने साथियों के साथ मिलकर नोएडा में एच-87 सेक्टर-63 में आनलाईन ट्रेडिंग के लिए ’’कल्प वृक्ष ट्रैडिंग मास्टर टेक्नोलोजी प्राइवेट लिमिटेड’’ एंव ’’टैडिंग मास्टर’’ कम्पनी बनाकर रजिस्टर्ड करायी थी,जिसका मालिक विनोद धामा व प्रवीण धामा उर्फ सोनू तथा डायरेक्टर विनोद धामा व रोहित खान थे।
उक्त कम्पनी के अतिरिक्त विनोद कुमार धामा ने अपने साथियों के साथ मिलकर टैडिंग के लिए एक टैडिंग बोट मास्टर नितेश, नामक व्यक्ति से पांच लाख रूपये में आनलाईन खरीदी थी,जिसके माध्यम से आनलाईन आटोमेटिकली टैडिंग होती थी, जिसका इन लोगों द्वारा आम जनता में प्रचार प्रसार करके लोगो को पैसे निवेश करने के लिए लालच दिया,जिसमें ज्यादा से ज्यादा पैसे निवेश करने व प्रतिमाह दस से पंद्रह प्रतिशत ब्याज देने का प्रलोभन दिया।
उक्त गैंग द्वारा अधिक से अधिक लोगों को जोडने के लिए एक स्कीम निकाली जिसके तहत कुछ लीडर बनाये और उनकी आई.डी.बनाकर उन्हें टारगेट दिया और अधिक से अधिक धन निवेश करने पर ईनाम भी रखा, जिस कारण बनाये गये लीडरों द्वारा अधिक से अधिक आम जनता के लोगों से उक्त कम्पनी में पैसे निवेश कराये गये।
निवेशकों को तीन से चार माह तक कुछ पैसा उनके अकाउण्ट में ट्रांसफर करने के पश्चात यह इन लोगों ने उक्त टैडिंग कम्पनी बन्द कर दी तथा निवेशको से प्राप्त शेष रूपयों को अपने व अपने साथियों के खाते में ट्रांसफर कर अपने मोबाईल बन्द कर नये पते पर किराये का मकान ले लिया।गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना सेक्टर-63 जिला मध्य (कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर) पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है।अग्रेतर कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जायेगी।
अमिताभ
