फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कमालगंज व थाना राजेपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 01.02.२०25 को लूट के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 11/25 धारा 309(4)/109/317(2) बी.एन.एस. व 3/25 आम्र्स एक्ट में वांछित अभियुक्तगण अनूप पुत्र निर्मल सिंह निवासी नगला जैत थाना अलीगंज जनपद एटा, विकास उर्फ गोविन्द पुत्र साहब सिंह निवासी किशनपुर थाना राजा का रामपुर जनपद एटा को एक अदद अंगूठी पीली धातु, एक जोड़ी कान के झाले पीली धातु, एक जोड़ी हाथ के कंगन सफेद धातु, एक अदद करधनी सफेद धातु व 1350/- रूपये की बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। उपरोक्त अभियुक्तगणों ने दिनांक १ फरवरी २०२५ को थाना राजेपुर क्षेत्र में लकी खान पुत्र इकबाल खान निवासी ग्राम कुतलूपुर थाना राजेपुर जो कि सफेद स्विफ्ट डिजायर कार से अपने मुनीम रामऔतार के साथ सर्राफा की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने मुनीम को गोली मारकर घायल कर दिया था तथा थैला छीन लिया था। जिसमें एक लाख ७० हजार रुपये नकद थे व दो गांठे जेवरात की जिसमें एक 20 हजार की व एक 25 हजार की छीन कर भाग गये थे। उपरोक्त मुकदमे में दिनांक ०६.०२.२०२५ को धारा 309(4)/109/317(2) बी.एन.एस. व 3/25 आम्र्स एक्ट की बढ़ोत्तरी कर दो अभियुक्तगण शिवम यादव पुत्र मुनेश निवासी जटोरा थाना जसरथपुर जनपदं एटा, सुमित यादव पुत्र किशनपाल निवासी प्रहलादपुर थाना जैथरा जनपद एटा को पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
लूट के मामले में दो और अभियुक्त गिरफ्तार
