ट्रैक्टर से गन्ना खींचने को लेकर दो पक्ष भिड़े, चले लाठी-डंडे व हंसिया

दो लोग घायल, पुलिस ने चार युवकों को लिया हिरासत में
कंपिल, समृद्धि न्यूज। ट्रैक्टर से गन्ना खींचने को लेकर बच्चों में विवाद हो गया। विवाद बढऩे पर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। जमकर लाठी-डंडे ईंट पत्थर चले। हंसिया लगने से दोनों पक्षों से दो लोग घायल हो गए। पुलिस चार युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले आयी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगर के मोहल्ला पट्टी मदारी निवासी मुनीश का दस वर्षीय पुत्र धुन्ना व सत्यपाल का पुत्र मयंक में शुक्रवार शाम नौ बजे ट्रैक्टर से गन्ने खींचने को लेकर विवाद हो गया। दोनों में मारपीट होने लगी। बच्चों की चीखपुकार सुन दोनों पक्षों से एक दर्जन से अधिक लोग इक_े हो गए। जमकर लाठी-डंडे, ईंट पत्थर व हंसिया चले। जिसमें एक पक्ष से सत्यपाल व दूसरे पक्ष से सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आयी। दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कायमगंज भेज दिया गया। दोनों पक्षों ने थाने पहुंच मामले की तहरीर दी। पुलिस ने शनिवार दोपहर राजा व अनुज का शांतिभंग में चालान कर दिया। थाना प्रभारी जितेंद्र चौधरी ने बताया मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *