ट्रैक्टर की टक्कर से दो बाइकों पर सवार दो लोगों की मौत, दो गंभीर

 सूचना मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम
कंपिल/कायमगंज, समृद्धि न्यूज। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। वृद्ध सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कायमगंज भेज दिया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पीएम हेतु भेज दिए गए। मौत की खबर मिलते ही स्वजन बिलखने लगे। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव बहवलपुर मिस्तनी निवासी आसिफ उम्र 23 वर्षीय पुत्र सलीम अपने गॉव के रिश्तेदार रियाज मोहमद उम्र 24 वर्षीय पुत्र इसरार अपने पड़ोसी डाबर अली उम्र 50 वर्षीय पुत्र इन्शाह अल्लाह के साथ गुरुवार सुबह बाइक से तारीख करवाने के लिए फतेहगढ़ जा रहे थे। पीछे से बाइक सवार अनिल उम्र 30 वर्षीय पुत्र कप्तान सिंह निवासी बढार भी आ रहे थे। जैसे ही वह गांव सिकन्दरपुर तिहैया प्लान्ट के पास पहुंचे, तभी गिट्टी से भरा ट्रैक्टर ऊपर चढ़ाई पर चढ़ रहा था। उसी दौरान दोनों बाइक सवार ट्रैक्टर के बीच के हिस्से में जा घुसे। जिससे दोनों बाइकों पर सवार चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सूचना कम्पिल पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कम्पिल थानाध्यक्ष विश्वनाथ आर्य ने अपनी गाड़ी से आसिफ व रियाज सहित डाबर अली को सीएचसी कायमगंज ले गए। जहां ड्युटी पर तैनात डॉ0 जितेन्द्र बहादुर ने आसिफ व रियाज को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही स्वजन बिलखने लगे। घायल डाबर अली व अनिल यादव को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा ने सीएचसी पहुंचकर स्वजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। मृतक आसिफ की मां सबिरा बेगम ने बताया कि वह उनका इकलौता पुत्र था। मृतक रियाज की मां शकीला बेगम व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो वर्षीय पुत्र रजा हुसैन भी है। मृतक रियाज दिल्ली सदरपुर मे ऑटो चलाता था। वह चार दिन पूर्व ही गांव आया था। थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने बताया शव पीएम हेतु भेज दिए गए हैं। तहरीर मिलने पर कारवाई की जाएगी। पीएम हेतु भेज दिए गए हैं। तहरीर मिलने पर कारवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *