कमालगंज, समृद्धि न्यूज। कमालगंज थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव के पास गुमटी नंबर-139 के बीच में सुबह लगभग 6.30 जयपुर लखनऊ एक्सप्रेस 19715 से एक गाय सहित एक बैल की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जयपुर लखनऊ एक्सप्रेस सुबह फर्रुखाबाद से होकर कानपुर के लिए जा रही थी। गेटकीपर ने बताया कि अचानक ट्रेन आ जाने से गाय और बैल की कटकर मौत हो गई। बताते चले गाय लगभग 8 महीने की गर्भवती थी। ट्रेन की टक्कर लगने से उसका पेट फट गया जिससे उसके बच्चे की भी मौके पर कटकर मौत हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कमालगंज थाना से कॉन्स्टेबिल राजकुमार और सचिन कुमार मौके पर पहुंचे तथा प्रधान बबलू ने जेसीबी बुलाकर कटी हुई गायों के क्षतविछत शव को ग्रामीणों की मदद से रेलवे स्टेशन की पटरी से हटवाकर जेसीबी के द्वारा जमींदोज करवाया। सवाल यह है कि यह साजिश के तहत जानवर कट रहे हैं या फिर इनकी निर्मम हत्या की जा रही है। बीते दो-तीन दिन पहले भी तीन गायों की कटकर मौत हुई गई थी। वहीं आज इस घटना से ग्रामीणों में काफी रोस है। इस घटना पर ट्रेन के ड्राइवर ने ट्रेन को रोक दिया। लगभग 25 से 30 मिनट तक गाड़ी वहीं खड़ी रही। इसके बाद गायों के शव को हटाकर फिर गाड़ी को वहां से रवाना किया गया। इस मौके पर गौ संरक्षक प्रदेश महामंत्री अब्दुल जब्बार, डॉ0 पशु चिकित्सा अधिकारी के असिस्टेंट कर्मचारी राजकमल प्रधान, रामसेवक उर्फ बबलू, हरि गिरि महाराज, राष्ट्रीय जिला अध्यक्ष गौ संरक्षक सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
