ट्रम्प के सबसे बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर ने उनकी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें अमेरिकी ध्वज के सामने उनकी मुट्ठी उठी हुई और उनका चेहरा खून से सना हुआ था. पोस्ट में उन्होंने लिखा कि वह अमेरिका को बचाने के लिए लड़ना कभी बंद नहीं करेंगे.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रैली के दौरान गोली चलने की खबर है। पेंसिलवेनिया में ट्रंप की रैली के दौरान फायरिंग हुई। इसमें रैली में मौजूद शख्स के साथ-साथ एक बंदूकधारी की भी मौत हुई है। पेन्सिलवेनिया के बटलर में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रैली में गोलीबारी के मामले में सीबीएस न्यूज ने बताया कि गोली चलने के तुरंत बाद यूएस सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने ट्रंप को मंच से नीचे उतार दिया। यूएस सीक्रेट सर्विस अधिकारियों के मुताबिक स्थानीय समयानुसार शाम करीब 6.15 बजे एक संदिग्ध शूटर ने पेंसिलवेनिया के बटलर में रैली स्थल के बाहर एक ऊंचे स्थान से मंच की तरफ निशाना साधकर कई गोलियां चलाईं। 
#WATCH | Gunfire at Donald Trump's rally in Butler, Pennsylvania (USA). He was escorted to a vehicle by the US Secret Service
"The former President is safe and further information will be released when available' says the US Secret Service.
(Source – Reuters) pic.twitter.com/289Z7ZzxpX
— ANI (@ANI) July 13, 2024
दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में लगी गोली
ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्हें दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में गोली लगी है. शूटर के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चला है.ट्रंप का कहना है कि उन्हें एक गोली लगी, जो दाहिने कान के ऊपरी हिस्से को छेदती हुई निकल गई. उन्होंने अपनी ट्रुथ सोशल साइट पर लिखा कि उन्हें तुरंत पता चल गया कि कुछ गड़बड़ है. ट्रंप ने बताया कि उन्होंने घरघराहट की आवाज सुनी, गोली चली और तुरंत महसूस हुआ कि गोली त्वचा को चीर रही है. बहुत खून बह रहा था, तब मुझे एहसास हुआ कि क्या हो रहा था.
बंदूकधारी समेत दो की मौत
घटना के बाद, एक बयान में, ट्रम्प के प्रवक्ता ने कहा कि वह ठीक हैं और एक स्थानीय चिकित्सा सुविधा में उनकी जांच की जा रही है. प्रवक्ता स्टीवन चेउंग ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने इस गोलीबारी के दौरान त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया हैं. सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, रैली में गोलीबारी के बाद कम से कम एक इसमें उपस्थित एक व्यक्ति और बंदूकधारी की मौत हो गई.
डोनाल्ड ट्रम्प सुरक्षित हैं: सीक्रेट सर्विस
घटना के एक वीडियो में ट्रम्प द्वारा राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके प्रशासन के बारे में बात करते हुए कई धमाके होते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने उन्हें तुरंत कवर कर लिया और मंच से बाहर वाहन में ले गए. जब ट्रंप को मंच से बाहर ले जाया गया तो वह मुट्ठी तानते दिखे. उनके मंच छोड़ने के तुरंत बाद सशस्त्र पुलिस मंच पर पहुंच गई. सीक्रेट सर्विस ने एक बयान में कहा कि ट्रंप सुरक्षित हैं और उनकी सुरक्षा के उपाय लागू किए गए हैं. ट्रम्प के मंच छोड़ने के तुरंत बाद पुलिस ने मैदान को खाली कराना शुरू कर दिया.
अमेरिका में हिंसा के लिए जगह नहीं: बाइडेन
इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्वीट किया कि मुझे पेंसिल्वेनिया में डोनाल्ड ट्रम्प की रैली में शूटिंग के बारे में जानकारी दी गई है. मैं उनके और उनके परिवार और उन सभी लोगों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं जो वहां थे. अमेरिका में इस तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. हमें इसकी निंदा करने के लिए एक राष्ट्र के रूप में एकजुट होना चाहिए. हाउस स्पीकर माइक जॉनसन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि वह ट्रंप के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. स्पीकर ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के लिए प्रार्थना कर रहा हूं.
US President Joe Biden tweets, "I have been briefed on the shooting at Donald Trump’s rally in Pennsylvania. I’m grateful to hear that he’s safe and doing well. I’m praying for him and his family and for all those who were at the rally, as we await further information. Jill and I… pic.twitter.com/8E9poPjyar
— ANI (@ANI) July 14, 2024
राइफल लिए ट्रंप से 50 फीट दूर था हमलावर, दागीं पांच गोलियां
बीबीसी के हवाले से आई पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसने पूर्व राष्ट्रपति की रैली वाली जगह के पास ‘छत के ऊपर एक आदमी’ को देखा था। वह व्यक्ति हमसे 50 फीट दूर, हमारे बगल वाली इमारत की छत पर रेंगकर चढ़ रहा था। उसके पास एक राइफल थी। थोड़ी ही देर में पांच गोलियां चलीं।
डेमोक्रेट खेमे के प्रतिद्वंद्वी नेताओं ने दिए बयान
इस वारदात के बाद राष्ट्रपति जो बाइडन, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा समेत कई दिग्गजों ने बयान दिया। बाइडन ने कहा कि उन्होंने घटना के संबंध में जानकारी ली है। उन्होंने कहा, ‘पेंसिल्वेनिया में डोनाल्ड ट्रंप की रैली में हुई गोलीबारी के बारे में जानकारी मिली। यह सुनकर खुशी हुई कि वह सुरक्षित हैं और उनका स्वास्थ्य अच्छा है। मैं उनके और उनके परिवार के लिए और रैली में मौजूद सभी लोगों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। बाइडन ने तत्काल कार्रवाई करने और गोलीबारी वाली जगह से ट्रंप को सुरक्षित बाहर निकालने वाले यूएस सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों का भी आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा, अमेरिका में इस तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। हमें एक राष्ट्र के रूप में एकजुट होकर इसकी निंदा करनी चाहिए।
ओबामा बोले- ट्रंप के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा, अमेरिका के लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा के लिए बिल्कुल भी जगह नहीं है। हमें अभी तक ठीक से पता नहीं है कि पेन्सिलवेनिया की रैली में क्या हुआ है, लेकिन हम सभी इस बात को जानकर राहत की सांस ले सकते हैं कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को गंभीर चोट नहीं आई है। ओबामा ने कहा, हमें इस समय अपनी राजनीति में शिष्टाचार और सम्मान के लिए खुद को फिर से प्रतिबद्ध करना चाहिए। मिशेल और मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
Former US President Barack Obama tweets, "There is absolutely no place for political violence in our democracy. Although we don’t yet know exactly what happened, we should all be relieved that former President Trump wasn’t seriously hurt, and use this moment to recommit ourselves… pic.twitter.com/kqZJcbjIy9
— ANI (@ANI) July 13, 2024
