5,32,888/- लाख की लूटी गयी नकदी व पिस्टल की बरामद
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कैश पिकअप कर्मी को गोली मारकर लूट करने के दो फरार ईनामी चचेरे भाईयों को पुलिस नें दबोच लिया। पुलिस को उनके पास में प्रयोग की गयी पिस्टल व लूटी गयी नकदी भी बरामद कर ली है।
कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम सकवाई निवासी राजेश पुत्र कप्तान लाल के साथ विगत 15 दिसंबर को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर लगभग 7 लाख की नगदी लूट ली गई थी। घटना के मास्टर माइंड कपिल कुमार पुत्र कर्मवीर सिंह निवासी जरौठा बलदेव मथुरा को पुलिस नें 1,84,500/-, एक मोबाइल, ड्राइविंग लाइसेंस व एक पर्स आदि के साथ 21 दिसंबर को गिरफ्तार किया था, जबकि उसका छोटा भाई छोटे भाई निखिल व चचेरे भाई मनीश सिकरवार पुत्र सोबरन सिंह फरार थे। एसपी आरती सिंह ने उनके ऊपर 25-25 हजार का ईनाम घोषित किया था। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी फरार निखिल पुत्र कर्मवीर व उसके चचेरे भाई मनीश सिकरवार को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया की पकड़ेे गये दोनों आरोपियों के पास से 5,32,888/- लाख की लूटी गयी रकम, एक पिस्टल, दो जिन्दा कारतूस, एक बाइक बरामद की। पुलिस ने अब तक 7,17,388 रूपये की रकम बरामद की है।
कैश कलेक्शन कर्मी से लूट के मामले में दो ईनामी चचेरे भाई गिरफ्तार
