पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार, नकदी व तमंचा बरामद

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। माखी थाना क्षेत्र के चौहान गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। रामसजीवन यादव से नकदी से भरा बैग छीनकर फरार हुए दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिनमें एक के पैर में गोली लगी है।

जानकारी के अनुसार बीती 17 मई को रामसजीवन यादव ग्राम जंगलीखेड़ा निवासी, शादी समारोह में हिस्सा लेने चौहान गेस्ट हाउस पहुंचे थे तभी गेट पर बैग लेकर खड़े हुए, इसी दौरान अपाचे बाइक सवार दो युवकों ने उनका बैग छीन लिया और फरार हो गए।

घटना की जानकारी पर पुलिस ने माखी थाने में एफआईआर संख्या 181/25 धारा 309(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया ।

बीती रात करीब 9:30 बजे, पुलिस को बाइक सवार संदिग्धों के क्षेत्र में होने की सूचना मिली। भीमेश्वर मंदिर-रामसिंह खेड़ा मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक लुटेरा घायल हो गया, जबकि दूसरा मौके पर ही दबोच लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. ऋषभ पुत्र नवरंग सिंह (25) – घायल
2. कल्लू उर्फ विजय पुत्र मुकेश (19) – गिरफ्तार
(दोनों निवासी ख्वाजगीपुर करोवन, थाना कोतवाली सदर, उन्नाव) पुलिस ने इनके पास से 01 तमंचा 315 बोर लूटी गई नकदी ₹12,300*
   घटना में प्रयुक्त TVS Raider बाइक (UP35 BP 5722) बरामद की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *