समृद्धि न्यूज। झारखंड के पलामू में माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने जानकारी दी कि इस मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए हैं।
पलामू में नक्सलियों से हुई भीषण मुठभेड़ में दो जवान शहीद, एक गंभीर रूप से घायल हो गया। 10 लाख के इनामी नक्सली शशिकांत गंझू के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन के दौरान हुई यह घटना। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी। घायल जवान की हालत गंभीर बनी हुई है। शहीद जवानों के नाम संतन कुमार और सुनील राम है। मुठभेड़ में घायल जवान को मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। रिपोट्र्स के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि टीएसपीसी का जोनल कमांडर शशिकांत गंझू अपने गांव केदल करमा पर्व पर आ सकता है। शशिकांत पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित है। इसी आधार पर पुलिस ने विशेष सर्च अभियान चलाया। जैसे ही पुलिस टीम गांव के करीब पहुंची, नक्सलियों को इसकी खबर लग गई। शशिकांत गंझू और उसके दस्ते ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।
झारखंड: पलामू में माओवादियों के साथ मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मी शहीद
