कमालगंज, समृद्धि न्यूज। बरसात के पानी में नहाने गये दो नाबालिक बच्चों की डूब कर मौत हो गयी। मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया।
जानकारी के अनुसार थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम चौसपुर निवासी मुस्ताक पुत्र आसिफ उर्फ इद्दू उम्र 12 वर्ष, आसिफ उर्फ लाल मियां का 12 वर्षीय पुत्र लारेब बीती शाम एक गड्ढे में नहा रहे थे, तभी अचानक गहरे पानी में चले जाने से दोनों बच्चे डूब गये और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। जब घर वालों को खबर मिली तो परिवार में मातम छा गया। आनन-फानन में परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे, तो देखा कि बच्चों की लाश पानी में नीचे चली गयी थी। आनन-फानन में लोगों ने किशोरों के शवों गड्ढे से बाहर निकाला और फतेहगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
पानी में डूबकर दो किशोरों की मौत
