उन्नाव,समृद्धि न्यूज़। असोहा थाना क्षेत्र के ग्राम जबरेला निवासी दो किशोर शाम से लापता थे, जिनके शव सुबह लखनऊ के मोहनलालगंज स्थित सई नदी में उतराते मिले।
पुलिस ने नहाते समय डूबने की आशंका जताई है, वहीं परिजन रो-रो कर हाल बेहाल है।*आदर्श (15) पुत्र गोविंद शिवा (15) पुत्र लाला साहू
बुधवार शाम दोनों दोस्त घर से निकले थे, पर देर रात तक न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। जब कुछ पता नहीं चला तो असोहा पुलिस को सूचना दी गई।
गुरुवार सुबह जबरेला गांव से करीब 300 मीटर दूर, सई नदी में शवों को तैरते देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची मोहनलालगंज पुलिस ने दोनों शव बाहर निकलवाए और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सई नदी में डूबे दो किशोर, गांव में मातम
