बच्चों से भरी स्कूली बस के दो टायर फटे, हादसा टला

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। स्कूल से वापस आ रही बच्चों से भरी बस के एक तरफ के दोनों टायर फटने से बड़ा हादसा टल गया। अनियंत्रित हुई बस को चालक ने आनन-फानन में काबू करते हुऐ थाना गेट के सामने ही बस को रोड पर ही रोक दिया।
जानकारी के अनुसार सोमवार को सीपी विद्या निकेतन कायमगंज के बस चालक योगेश कुमार छुट्टी के बाद बच्चों को शमसाबाद छोडऩे जा रहे थे। शमशाबाद थाने गेट के सामने फैजबाग शमशाबाद रोड पर बस के पीछे के एक ही पहिए के दोनों टायर गर्मी के चलते फट गए। जिससे बस अनियंत्रित हो गयी। जिससे बच्चों में अफरा तफरी मच गयी। चालक ने साहस का परिचय देते हुए बस को तुरंत रोक दिया। बीच रोड पर बस रोकने से जाम जैसी स्थति उत्पन्न हो गयी। चालक ने टायरों को बदलकर लगभग 40 मिनट बाद बच्चों को गंतव्य तक पहुंचाया। चालक योगेश ने बताया टायर फटने से रोड पर ही बस को रोकना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *