कंपिल, समृद्धि न्यूज। अवैध खनन करते दो लोगों को पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रैक्टरों सहित पकड़ लिया। वहीं पुलिस का कहना है कि अवैध खनन को किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जायेगा।
जानकारी के अनुसार थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर अवैध खनन की सूचना पर गुजरपुर के निकट खेतों में छापेमारी की। अवैध खनन कर रहे चालक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने दो ट्रैक्टर ट्राली का पीछा किया। दोनों ट्रैक्टर ट्राली के चालकों ने मिट्टी को सडक़ पर पलट दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ट्रैक्टर ट्राली को थाने ले आयी। खनन अधिकारी संजय सिंह ने बताया की मामले की जांच कर कार्यवाही की जायेगी।
अवैध मिट्टी का खनन करते दो ट्रैक्टरों को पकड़ा
