
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने एक शातिर महिला सहित दो लोगों को भारी मात्रा में चरस, गांजा व दो एंड्रायड मोबाइल व एक चार पहिया गाड़ी सहित गिफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार कादरीगेट थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बीते दिन शातिर महिला पप्पी पत्नी अरविन्द निवासी मारवाड़ी बगिया कादरीगेट तथा संतोष पुत्र सत्यदेव निवासी खिनमिनी थाना मऊरवाजा को गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों के कब्जे से पुलिस ने १ किलो १० ग्राम चरस, १ किलो १२० ग्राम खुला गांजा, चार तरह की १६० पुडिय़ा गांजा कुल वजन ९५० ग्राम व दो अदद मोबाइल एंडायड व एक सफेद कलर की मारुति सुुजुकी डिजायर कार नंबर यू.पी.७६एएन५७२३ को बरामद किया। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। बताते चलें कि पप्पी शातिर अपराधी है। जिस पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे एन.डी.पी.एस. सहित कई धाराओं में दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला, वरिष्ठ उप निरीक्षक जगदीश वर्मा, उ0नि0 अमित कुमार शर्मा, हेड कांस्टेबिल कौशलेंद्र नारायण, कांस्टेबिल अनुज कुमार, महिला कां0 रश्मिी यादव, महिला कां0 कीर्ति राजपूत के अलावा आबकारी निरीक्षक आनन्द कुमार सिंह के नाम शामिल हैं।
