पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर टप्पेबाज युवकों को लगी गोली , अन्य दो साथी फरार

उन्नाव , समृद्धि न्यूज। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की शातिर टप्पेबाजों से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके चलते पुलिस को गोली चलानी पड़ी। मुठभेड़ में दो टप्पेबाजों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टप्पेबाजों ने इंद्रानगर मोहल्ले में 14 दिन पहले महिला के साथ हुई टप्पेबाजी की घटना को स्वीकार किया है।

सदर कोतवाली प्रभारी अवनीश सिंह एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ सुबह दोस्तीनगर-सिंघूपुर मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी बिना नंबर प्लेट बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया ।पुलिस को देख युवकों ने भागने का प्रयास किया।
दोनों शातिर बदमाश सोनभद्र जिले के साथ अन्य जिलों से भी वांछित हैं। टप्पेबाजों के दो साथी अभी फरार हैं।
टप्पेबाजों के पास से दो तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक तमंचा में फंसा, बिना नंबर प्लेट की बाइक और दो चूड़ी, एक अंगूठी, एक मांग टीका, एक ओम नाम का लॉकेट (पीली धातु), दो जोड़ी बिछिया, एक जोड़ी पायल (सफेद धातु) के साथ 2500 रुपये मिले हैं।

दोनों रास्ते में महिला को मिले थे

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम लईक और महबूब निवासी जिला ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड बताया। उन्होंने 17 जुलाई को इंद्रानगर मोहल्ला निवासी गीता देवी के साथ हुई टप्पेबाजी की घटना स्वीकार की है ।दोनों रास्ते में महिला को मिले थे। महिला ने परिवार में दिक्कतें बताई, तो समाधान के लिए उनके घर पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *