दो शातिर चोर चोरी के माल सहित गिरफ्तार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली फतेहगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 328/2025 धारा-33(4)/305(ए) बीएनएस बनाम अज्ञात व मु0अ0सं0 329/2025 धारा 331(4)/305(ए) बीएनएस बनामअज्ञात से सम्बन्धित विवेचना के क्रम में प्रकाश में आए 02 अभियुक्तों को चोरी करने के उपकरण, चोरी के माल व दो तमंचा 315 बोर व 03 जिन्दा कारतूस व 01 मिस कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 03.12.2025 की रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा ब्रह्मचारी भारत माता मन्दिर के मेन गेट व दान पात्रों का ताला तोडक़र दान पात्र से करीब 10.000 रुपये चोरी करने के सम्बन्ध में वादी की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 328/2025 धारा-33(4)/305(ए) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था तथा दिनांक 30.11.2025 की रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा सीएनआई चर्च रखा कोतवाली फतेहगढ़ का ताला तोडक़र 01 बैटरा (एमरान कम्पनी) हरा रंग चोरी करने के सम्बन्ध में वादी की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 329/2025 धारा-33(4)/305(ए) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। उक्त दोनों मुकदमों की विवेचना के क्रम में मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण 1. पंकज कुशवाह उपरोक्त, 2. बबलू शर्मा उर्फ बबलू जोशी उपरोक्त को गिरफ्तार कर अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी करने के उपकरण, चोरी का माल व 02 अवैध तमंचा 315 बोर व 03 जिन्दा कारतूस व 01 मिस कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त पंकज कुशवाह पर कोतवाली फतेहगढ़ में १० मुकदमे व बबलू जोशी पर फतेहगढ़ व फर्रुखाबाद कोतवाली में ८ मुकदमें पंजीकृत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *