मुआवज़े की मांग को लेकर फैक्ट्री गेट पर शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा
उन्नाव , समृद्धि न्यूज। लखनऊ कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर शाम फैक्ट्री से ड्यूटी कर घर लौट रही दो महिला कर्मचारियों की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
जानकारी के अनुसार घटना दही थाना क्षेत्र के लखनऊ कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हंस धर्म काटा के पास की है। बीती देर शाम चौधरी ओवरसीज लिमिटेड फैक्ट्री में कार्य करने के बाद ज्योति श्रीवास्तव (50 वर्ष) और रानी (40 वर्ष) पैदल घर जा रही थीं, तभी अचानक सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिन्हे गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही घटना में घायल अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज निवासी रमेश 30 वर्ष व कृष्णा 20 वर्ष घायल हो गए। जिन्हें गम्भीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज पोस्टमार्टम के बाद मृतका रानी के परिजन फैक्ट्री गेट पर शव रखकर मुआवज़े की मांग करने लगे। उनका कहना है कि फैक्ट्री प्रबंधन और प्रशासन मृतकों के परिवारों को उचित मुआवज़ा व नौकरी की व्यवस्था करे। परिजनों ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं,
