टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों को मौत, साथी घायल

उन्नाव , समृद्धि न्यूज। लखनऊ कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगा स्नान कर वापस घर लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी। जिससे दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है

जानकारी के अनुसार गंगा स्नान करके वापस लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को कानपुर-लखनऊ हाईवे पर टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर नरी गांव निवासी नितिन सोनवानी 19 वर्ष पुत्र दिनेश तथा आदित्य सैनी 20वर्ष पुत्र मनोज जाजमऊ से गंगा स्नान कर एक ही बाइक से वापस आ रहे थे। गहरा गांव के सामने टैंकर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। एक अन्य बाइक सवार भी टैंकर से भिड़ कर घायल हो गया। घटना के बाद कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन पर जाम लग गया। सूचना पर अचलगंज थाना प्रभारी राजेश पाठक मौके पर पहुंचे और टैंकर को हटवाकर यातयात शुरू कराया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *