उचक्के ने ई-रिक्शा में बैठे दंपति के पार किये दस हजार

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। ई-रिक्शा में सवार उचक्के ने यात्री की जेब से हजारों की नगदी पार कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद उचक्का साथी बाइक सवार के साथ फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरझाला निवासी छोटेलाल को अज्ञात जेबकतरों ने उस वक्त शिकार बना लिया जब वह पत्नी मनोरमा के साथ ई-रिक्शे पर सवार होकर शमसाबाद जा रहे थे। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरझाला निवासी छोटेलाल ने बताया शुक्रवार को पत्नी मनोरमा के साथ आस्था के केंद्र्र ग्राम बान गांव जा रहा था। फैजबाग चौराहे से एक ई-रिक्शे में सवार होकर शमसाबाद जा रहा था। ग्राम मुरहठी गन्ना कोल्हू के निकट गुजरते समय एक अज्ञात व्यक्ति ई-रिक्शे में बैठ गया। कुछ दूरी पर स्थित मंदिर जहां शमसाबाद से फैजबाग जा रहे एक बाइक सवार के साथ फरार हो गया। संदेह होने पर जब पेंट की जेब टटोली तो हक्का बक्का रह गया, क्योंकि उचक्का ब्लेड के जरिए उसकी जेब काटकर रुपये लेकर फरार हो गया। घटना के बाद कई लोग मौके पर इकट्ठा हो गये। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। मगर उचक्कों का कोई पता नहीं चला। पीडि़त दंपति ने बताया कि उचक्का करीब १० हजार की नकदी पार कर ले गया। चौकी प्रभारी फैजबाग जे0के0 पटेल ने बताया दंपति द्वारा सूचना दी गई थी। बताए गए संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई। मगर पता नहीं चल सका। उन्होंने यह भी बताया तहरीर नहीं दी गई। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *