लकड़ी माफिया बेलगाम, दो जगह से उजाड़ दिए दो दर्जन से अधिक आम के वृक्ष

वन विभाग के अधिकारियों के आदेश पर वन दरोगा ने की जांच पड़ताल
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज।
शमशाबाद क्षेत्र में लकड़ी माफियाओं के हौसले बुलंद हैं, क्योंकि पुलिस तथा वनाधिकारियों की लापरवाही के चलते रात की बजाय दिन के उजाले में ही हरे भरे आम के वृक्ष उजाड़े जा रहे हैं। बताते हैं इस क्षेत्र में एक लंबे समय से लकड़ी माफिया हावी हैं और कहीं ना कहीं इस तरह की घटनाओं को अंजाम देकर अपनी उपस्थिति का संदेश दे रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है लकड़ी माफियाओं पर ना तो पुलिस विभाग का कोई अंकुश है ना ही वनाधिकारियों का। यही कारण है लकड़ी माफिया कहीं ना कहीं किसी न किसी क्षेत्र में हरे भरे प्रतिबंधित पेड़ों को कटवाकर जहां एक ओर लाखों रुपए हर महीने कमाई कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर धरती के आभूषण को भी उजाड़ रहे हैं। ताजा मामला विकास खंड शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम बरझाला का है। जहां क्षेत्र के ही एक लकड़ी माफिया लालू द्वारा दिनदहाड़े 14 हरे भरे फलदार मोटे आम के वृक्षों को कटवा दिया गया, जबकि 6 अन्य वृक्षों पर भी आरा चलवा दिया गया। बताते हैं जिस वक्त लकड़ी माफिया द्वारा दिनदहाड़े हरे भरे फलदार वृक्षों पर आरा चलवाया जा रहा था। उसी दौरान ग्रामीणों ने वन अधिकारी राजेश कुमार को सूचना दी। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक लकड़ी माफिया औजार छोडक़र मौके से फरार हो चुके थे। ग्रामीणों द्वारा सूचना क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेश कुमार को दी गई। वहीं वन्य अधिकारी राजेश कुमार की सूचना पर वन दरोगा जहीर खां मौके पर पहुंचे तथा जांच पड़ताल की। बताते हंै यहाँ 14 आम की जड़ों तथा आधा दर्जन अन्य वृक्षों की जड़ों का आंकलन किया गया। बताते हैं वनाधिकारियों ने लकड़ी माफियाओं के खिलाफ बड़े जुर्माने की कार्रवाई के संकेत दिए। जिससे लकड़ी माफियाओं में दहशत का माहौल देखा गया। उक्त वृक्ष लकड़ी माफिया मुन्नालाल द्वारा कटवाये गये। सूत्रों की मानें तो कुछ आरा मशीन संचालक जो वन विभाग की कार्रवाई से बचने के लिए माफियाओं द्वारा उपलब्ध करायी गयी लकड़ी जिसे आरा मशीनों पर डलवाकर गुप्त स्थान पर डलवाया जा रहा। वहीं देर सबेर मौका पाकर रात्रि के अंधेरे में ठिकाने भी लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *