खेत में लगी वाड़ के करंट से चाचा की मौत, भतीजा घायल

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के गांव गुडेरा निवासी रणवीन पुत्र छत्तर सिंह ने जानवरों से फसल बचाने के लिए खेत पर चारों तरफ तार लगा दिए। जिनमें करंट दौड़ा दिया। गांव की आबादी अधिक होने के कारण ग्रामीणों को हर समय किसी अनहोनी घटना की आशंका हर समय सताती रहती थी। बीती शाम ऐसा ही एक अनहोनी घटना घट गयी। जिसमें एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी, जबकि दूसरा घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार देर शाम अंश पुत्र योगेंद्र उम्र लगभग 3 वर्ष खेलते-खेलते खेत के किनारे पहुंच गया। जिसको करंट लग गया। बचाने आए चाचा अवनीश कुमार पुत्र शिशुपाल सिंह भी करंट की चपेट में आ गए तथा घायल हो गए। देखते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। ग्रामीण इक_ा हो गए तथा निजी वाहन के द्वारा चाचा भतीजे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने अवनीश कुमार को मृत घोषित कर दिया तथा भतीजे अंश का इलाज चल रहा है। जैसे ही परिवार वालों ने अवनीश कुमार की मौत होने की खबर सुनी, तो पत्नी पूनम, मां मीरा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के दो पुत्र तथा दो पुत्रियां हैं। मृतक अपने तीन भाइयों में बीच का था तथा मृतक का शव परिजनों ने मोर्चरी में रखवा दिया। थाना अध्यक्ष मीनेश पचौरी ने बताया है सूचना आने पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तहरीर मिलने के बाद दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *