कांग्रेसियों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया
( अनूप चौरसिया )
कन्नौज, समृद्धि न्यूज़। गुरुवार को शहर के मकरंद नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष दिनेश पालीवाल की अध्यक्षता में देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न एवं स्वतंत्रता सेनानी पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया।
जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित नेहरू को बच्चों से काफी लगाओ और स्नेह था। वह अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में प्रोटोकॉल को तोड़कर बच्चों को खिलाने लगते थे और बच्चों के बीच जाकर उन्हें गुब्बारे दिया करते थे तभी बच्चे उन्हें चाचा के नाम से पुकारते थे। अगर देश की आजादी में किसी का सबसे बड़ा योगदान था। तो वह पंडित नेहरू जी थे जो आजादी की लड़ाई में सबसे ज्यादा अंग्रेजी हुकूमत की प्रताड़ना सहते हुए अपना समय जेल में काफी समय बिताया था। उन्होंने ही देश में भाईचारा को कायम करते हुए “हिंदू मुस्लिम सिख इसाई हम सब है भाई भाई” का नारा देकर देश को एक मजबूत राष्ट्र की बुनियाद रखी थी।कार्यकर्ताओं ने गोमती देवी प्राथमिक पाठशाला मकरंद नगर में बच्चों के बीच पहुँचकर कॉपी पेन पुरस्कार के रूप में वितरण किया। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारिक बशीर, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद शाक्य, जिला प्रवक्ता अरविंद दुबे, जिला सचिव जितेंद्र सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष रीना सिंह वर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष एहसान उल हक, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष इमरान अली सहित आदि लोग रहे।