अनियंत्रित बाइक सवार की साइकिल सवार से भिडंत, दोनों घायल

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कुइयांसंत निवासी भूरे पुत्र राजाराम देर शाम साईकिल से किसी कार्य से फैजबाग आया था। वापस जाते समय कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर कस्बा फैजबाग स्थित एक कोल्ड के निकट गुजरते समय अचानक साईकिल सवार की बाइक सवार से भिडं़त हो गई। इस दुर्घटना में जहां एक ओर साइकिल सवार घायल हो गया। वहीं दूसरी ओर बाइक सवार भी गिरकर घायल हो गया। बताते हैं साइकिल सवार द्वारा अचानक साइकिल को विपरीत दिशा में मोड़ दिए जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई और साइकिल सवार से टकरा गई। परिणामस्वरुप इस दुर्घटना में दोनों सवार घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को उठाया और कस्बे के अलग-अलग नर्सिंग होम में भर्ती कराया। बाइक सवार द्वारा उपचार के लिए कुछ रुपए भी दिलाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *