
*चिकित्सकों ने एक मरीज को हायर सेंटर रेफर किया
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें बैठी एक दर्जन सवारियां गंभीर रुप से घायल हो गयी। मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए लोहिया में भर्ती कराया। जहां चार की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं एक को चिकित्सक ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली के क्षेत्र पांचाल घाट इटावा-बरेली हाई-वे पर तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिससे उसमें बैठी र्दजनों सवारियां गंभीर रुप से घायल हो गई। इस दौरान राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए लोहिया में भर्ती कराया। जहां चार की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं चिकित्सक ने एक को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।