अनियंत्रित रोडवेज ने तीन बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत

एक अन्य की भी हालत गम्भीर, लोहिया अस्पताल में भर्ती
राजेपुर, समृद्धि न्यूज।
अनियंत्रित रोडवेज तीन बाइक सवार को रौंदती हुई खड्ड में चली गयी। जिससे सवारियों में अफरा-तफरी मच गयी। इस घटना में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गये। जिन्हें लोहिया अस्पताल मेें भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो को भर्ती कर लिया। इसमें भी एक की हालत गम्भीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसरा थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम महमदपुर निवासी 30 वर्षीय अमित उर्फ प्रमोद कुमार पुत्र शेरसिंह कुशवाह सातनपुर आलू मंडी में पल्लेदारी करने के लिए बाइक से निकला। उसके साथ में गाँव के ही 22 वर्षीय सूरज पुत्र रामपाल वाल्मीकि, 23 वर्षीय गोविन्द पुत्र रामनरेश यादव भी बैठे थे। तीनों बाइक से जैसे ही मुख्य मार्ग पर आये, तो फर्रुखाबाद से सुबह 9 बजे सवारियां लेकर आ रही शाहजहाँपुर डिपो की रोडबेज बस ने सामने से आ रहे तीनों बाइक सबारों को रौंद दिया और अनियंत्रित होकर खड्ड में चली गयी। तीनों घायलों को उपचार के लिए निजी वाहन से लोहिया अस्पताल भेजा गया। लोहिया अस्पताल के चिकित्सक ने अमित कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि सूरज की हालत नाजुक बतायी जा रही है। तीसरे गोविन्द के मामूली चोट आयी। मृतक अमित चार भाईयों में दूसरे नंबर का था। मृतक अमित की पत्नी किरन व माँ छोटी बिटिया का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के एक ढाई साल का पुत्र मयंक है। दुर्घटना की सूचना पर सहायक उपनिरीक्षक उदय नारायण मौके पर पहुंचे। उन्होंने जाँच पड़ताल की। दुर्घटना के बाद रोडबेज चालक बस छोडक़र भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे दौडक़र पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *