
बच्चों को स्वतंत्रता सेनानी व अमर शहीदों की दी गई जानकारी
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खण्ड के ग्राम पंचायत मधवापुर के प्राथमिक विद्यालय से मेरी माटी मेरा देश अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद अरशद खान व स्कूल स्टाफ तथा छात्राओं ने प्रभातफेरी तिरंगा यात्रा पूरे गांव में निकाली। इसके बाद 15 अगस्त के अमृत महोत्सव के बारे में सभी छात्र-छात्राओ को एकत्रित कर देश के स्वतंत्रता सेनानी, अमर शहीदों के बारे में एलईडी टीवी के माध्यम से बच्चों को समझाया। मेरी माटी मेरा देश अभियान कार्यक्रम में वीरों की गाथा सुनाई। प्रथिमक विद्यालय में आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों हेतु व्यवस्था रखी जाएगी। प्रधानाध्यापक ने बताया 13 अगस्त को कविता गायन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उसके बाद 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पूर्व संध्या विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 15 अगस्त को ध्वजारोहण एवं राष्ट्र गान का समूह गायन होगा। मेरी माटी मेरा देश अभियान कार्यक्रम में उपस्थित प्रधानाध्यापक मोहम्मद अरशद खान, शिक्षक आकाश विशनोई, कमल कुमार, अजय कुमार, कांति आदि मौजूद रहे।
