मिशन शक्ति के तहत महाविद्यालय में छात्राओं को किया गया जागरुक

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत मिशन शक्ति फेज-4 का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में असिस्टेंट प्रोफेसर समाजशास्त्र विभाग नीरज कुमार द्विवेदी ने नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने प्राचीन काल से लेकर आधुनिक काल तक महिलाओं की समस्याओं एवं उसके समाधान की बातें बताई। असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीति शास्त्र विभाग विवेक सिंह, भूगोल विभाग डॉ0 प्रेम शंकर पांडे, अंग्रेजी विभाग डॉ0 निधीश कुमार सिंह, डॉ0 रमाशंकर पांडे एवं शिक्षा शास्त्र विभाग असिस्टेंट प्रोफेसर मधुप कुमार, अर्थशास्त्र विभाग असिस्टेंट प्रोफेसर समीर कुमार गुप्ता, समाजशास्त्र विभाग के विजय कुमार आदि ने नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किये। संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ0 आलोक शुक्ला ने किया। धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्राचार्य डॉ0 रमन प्रकाश ने लैंगिक भेदभाव को खत्म करने एवं शिक्षा के प्रचार प्रसार पर जोर दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अन्य कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *