मिशन शक्ति फेज-5 के तहत एक दिन के लिए थानाध्यक्ष बनी छात्रा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत कक्षा 12 की छात्रा श्रेया द्विवेदी को थाना कादरीगेट का एक दिन का थानाध्यक्ष बनाया गया।
थाना पहुंचते ही श्रेया द्विवेदी ने पुलिस स्टाफ का परिचय लिया और थाना क्षेत्र की व्यवस्थाओं को समझा। इसके बाद उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को सुनाया तथा पुलिसकर्मियों को हल करने के दिशा निर्देश दिेय। इस अभियान का उद्देश्य न केवल महिलाओं को सुरक्षा और कानून व्यवस्था के प्रति जागरूक करना है, बल्कि युवाओं में नेतृत्व और जिम्मेदारी की भावना को भी प्रोत्साहित करना है। इस मौके पर पुलिस थाना अध्यक्ष कादरीगेट राजेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक विवेक कुमार, राहुल कुमार, वीरेंद्र कुमार, महिला हेड कांस्टेबिल हेमलता, रश्मि यादव आदि लोग मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *