विश्व क्षत्रिय परिषद के तत्वाधान में सुलक्षणा सिंह के निवास पर हुआ शस्त्र पूजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विश्व क्षत्रिय परिषद महिला वीरांगना सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुलक्षणा सिंह के नेकपुर कला स्थित आवास पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा0 ज्ञानेन्द्र सिंह छोटे के तत्वाधान में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि का फूल माला से स्वागत किया गया। भगवान श्रीराम द्वारा लंका पर विजय का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत के रुप में मनाया गया। सभी सजातीय बंधुओं ने अपने-अपने अशस्त्र व शस्त्रों का पूजन किया। कैप्टन सिंह, दिलीप सिंह राठौर ने कहा कि क्षत्रिय समाज को अपने जीवन को उच्च बनाने व भगवान राम के आदर्शों पर चलने का मार्ग चुनना चाहिए। हम सभी को अपनी संस्कृति व सनातन धर्म को बचाने के लिए व्रत लेना चाहिए। सुलक्षणा सिंह ने कहा कि नारी शक्ति को माता सीता के उच्च आदर्शो पर चलना चाहिए। बेटियों के शिक्षा व स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। समाज में फैली बुराईयों से दूर रहकर समाजिक दायित्वों को निभाना चाहिए। लल्ला चौहान, अजीत भदौरिया, धीरेन्द्र सिंह रजावत, अजय सिंह, सुबोध सिंह, विजय सिंह, अरविन्द सिंह, अंशुल राणा, अभय सिंह, कार्तिकेय परमार, संजय चौहान आदि लोग मौजूद रहे। संचालन करते हुए धन्यवाद डा0 एके सिंह ने ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *