इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत सरकार की छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच पैदा करने की मंशा को पलीता लगा रहा शिक्षा विभाग

 10  अनुदानित, 208 वित्तविहीन, 26 सी.बी.एस.ई. बोर्ड के स्कूलों से नहीं हुए कोई पंजीकरण
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शिक्षा विभाग की सर्वाधिक महत्वपूर्ण इंस्पायर अवार्ड योजना के जरिये सरकार की छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक वैज्ञानिक सोच पैदा करने की मंशा को खुद शिक्षा विभाग ही पलीता लगा रहा है। इस योजना के अंतर्गत कुछ नया करने की इच्छा (नवाचार) रखने वाले कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों का पंजीकरण होना है। जिससे बाल विज्ञानी तैयार किये जा सकें। परन्तु विगत २६ दिनों में आठ राजकीय, दस अनुदानित प्राइवेट स्कूलों में इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत एक भी छात्र का पंजीकरण नहीं कराया गया है। जानकारी के मुताबिक जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों से नियमानुसार पांच-पांच बच्चों का पंजीकरण कराने की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग के आलाधिकारियों की है। माध्यमिक शिक्षा विभाग, सी.बी.एस.ई. एवं सी.आई.सी.एस.ई. बोर्ड से संचालित सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों में नवाचार करने वाले पांच-पांच का चयन कर पंजीकरण कराना है। इस हेतु 01 अगस्त को प्रधानाचार्यों को आदेश दिया गया था। माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत जिले में दस राजकीय, 63  सहायता प्राप्त, 208 वित्तविहीन, 26 सी.बी.एस.ई. और इन सभी से 5-5 छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन होना है। 26 अगस्त तक 63 अनुदाति विद्यालयों में से 53, 10 राजकीय स्कूलों में से 02 विद्यालयों जी.आई.सी.भटासा और दीन दयाल मॉडल स्कूल रोशनाबाद से 10 छात्रों का पंजीकरण हुआ है। 10  अनुदानित, 208 वित्तविहीन स्कूलों के अलावा सी.आई.सी.एस.ई. को दो विद्यालयों मेंं एक भी छात्र की पंजीकरण सूचना शिक्षा विभाग में नहीं आयी। पंजीकरण न कराने वाले विद्यालयों को शिक्षा विभाग द्वारा नोटिस देकर जवाब मांगा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *