फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार जनपद में छात्र, नौजवान जागरूकता अभियान के तहत समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव/अभियान प्रभारी सुमित कन्हैया के उपस्थिति में गिरिजा देवी पीजी कॉलेज सकवाई मोहम्मदावाद में संकल्प पत्र भरवाये गये साथ ही पर्चा वितरित कर संगोष्ठी का अयोजन हुआ। कार्यक्रम के आयोजक सयुस जिलाध्यक्ष शिवम यादव ने अपनी कार्यकारिणी के साथ प्रतिभाग किया। सयुस जिला उपाध्यक्ष रोहित पाल रहे। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का सशक्त फार्मूला है। जहां पर समाज के सभी वर्गों को बराबर सम्मान देकर समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव उन्हें मुख्य धारा से जोडऩा चाहते हैं। उन्होंने कहा कि छात्र राजनीति की पहली सीढ़ी होती है और छात्र अगर समाजवादी पार्टी के प्रति झुकाव रखते हैं। सुमित कन्हैया ने कहा कि पिछले एक माह से लगातार जनपद में छात्रों के बीच संवाद कर रहे हैं और संवाद के दौरान उन्हें महसूस हो रहा है कि छात्र आज बहुत परेशान है, क्योंकि छात्र को आगे चलकर के नौकरी में किसी प्रकार की कोई उम्मीद भारतीय जनता पार्टी से दिखाई नहीं दे रही है।
समाजवादी युवजन सभा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं को भरवाये गये संकल्प पत्र
