स्कूल छोडऩे के बहाने युवतियों को दबंग युवक के घर ले जाकर छोड़ा

दबंग युवक ने युवतियों से की छेड़छाड़, पीडि़त ने पुलिस को दी तहरीर
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के गॉव मझोला निवासी एक युवक ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा है कि उसकी नाबालिग पुत्री गाँव की सहेली के साथ शकुंतला देवी महा विद्यालय मे पढ़ाई करती है। रोज की भांति कल सुबह आठ बजे टीपी चौराहे पर बच्चियां ई-रिक्शा का इन्तजार कर रही थी, तभी मेरी पुत्री की सहेली के पहचान वाले चार लडक़े दो बाइको से आये और स्कूल छोडऩे के बहाने अपने साथ बाइक पर बैठा लिया। कुछ देर इधर उधर घुमाते रहे और इसके उपरान्त विद्यालय न छोडक़र ओमसिंह यादव के मकान में छोडक़र चले गये। जिसका मेरी पुत्री ने विरोध किया। कुछ समय पश्चात वहॉ पर सतेन्द्र यादव पुत्र ओमसिंह आ गया और जबरन मेरी पुत्री और उसकी सहेली को कमरे के अन्दर ले गया और मेरी पुत्री व उसकी सहेली के साथ अश्लील हरकतें करने लगा व मारने पीटने लगा और बोला जैसा मैं कहू वैसा तुम्हें करना पड़ेगा। मेरी पुत्री ने इसका विरोध किया, तो सतेन्द्र ने मेरी पुत्री के साथ मारपीट करने लगा और बुरी नियत से छूने लगा। मेरी पुत्री ने अपने आप को उसके चंगुल से छुड़वाया। इतने में गाँव के सत्यम पुत्र सतीश चन्द्र ने मेरी पुत्री को रोते हुए देखा और मुझे फोन द्वारा जानकारी दी। मैं तत्काल घटना स्थल पर पहुँचा और अपनी पुत्री व उसकी सहेली को उक्त सतेन्द्र यादव के चंगुल से छुड़वाया। उक्त सतेन्द्र यादव काफी दबंग व्यक्ति हैं। जिसने मुझे व बच्चियों को जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने पीडि़त के शिकायती पत्र के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *