योगी राज में गौशाला में मर रहे गौवंश, कुत्ते बना रहे अपना निवाला

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ का सख्त आदेश है कि कोई भी गौवंश छुट्टा न घूमे और गौशाला में रह रहे गौवंशों को चारा-पानी किसी प्रकार की कमी न हो, लेकिन स्थानीय स्तर पर मुख्यमंत्री के आदेश ढांक के तीन पात जैसा साबित हो रहा है। गौशाला में गाय मर रही हैं और कुत्तों का निवाला बन रही हैं। कोई देखने वाला नहीं है कि आखिर गौवंश कैसे मरा और उसके शरीर को कुत्ते नोंच कर क्यों खा रहे हंै। यह हकीकत विकास खंड शमशाबाद की ग्राम पंचायत खगऊ की गौशाला का है। जहां पर एक गौवंश की अज्ञात कारणों से मृत्यु हो गयी। उसके शव को उठाने वाला कोई नहीं है। आसपास के लोगों की मानें तो दो दिन से उसका शव पड़ा है। जिसे कुत्ते अपना निवाला बना रहे हैं। कहने को सरकार और जिला स्तर के अधिकारी कुछ भी कहें, लेकिन यह देखने के बाद अनुमान लगाया जा सकता है कि गौशाला में जो गौवंश रखे गये हैं उनकी देखभाल करने वाले लोग कैसे कर रहे हैं। जब सफाई कर्मचारी शिवम पुत्र रामसहाय से जानकारी की गयी, तो उसने कुछ नहीं बताया। ज्यादा पूछने पर उसने बताया कि गौशाला में ४०० गायें हैं। वहीं ग्राम प्रधान जनपद हरदोई में गये हुए हैं, बताये गये हैं, जबकि सचिव ने काल उठाना मुनासिब नहीं समझा। मौके पर १०० से १५० के लगभग गाय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *