झाडिय़ों में पड़ा मिला अज्ञात शव, सीओ ने पहुंचकर की जांच पड़ताल

काफी प्रयास के बाद भी शव की नहीं हो सकी शिनाख्त
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। झाडिय़ों में अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सीओ ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। काफी प्रयास के बाद शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम फैजबाग में पशु चिकित्सालय के निकट नगला सेठ निवासी किसान शीशराम राजपूत के खेत में सूनसान झाडिय़ों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने सनसनी फैल गयी। शव बुरी तरह गला हुआ था चेहरे पर तेजाब के निशान और शव से बदबू आ रही थी। शव मिलने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत थाना पुलिस को अवगत कराया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष रमेश सिंह पुलिस बल के साथ शाम करीब 4 बजे मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कुछ देर बाद क्षेत्राधिकारी कायमगंज राजेश द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इसके बाद फॉरेंसिक टीम भी करीब 5:14 बजे पहुंची और मौके से नमूने एकत्रित किए। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के थानों को शिनाख्त के लिए सूचना भेजी गई है। शव मिलने से गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *