ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने ईओ को सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने ११ सूत्रीय मांगों को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष सम्बोधित ज्ञापन अधिशासी अधिकारी को सौंपकर टाउनहाल स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रदर्शन किया। ज्ञापन में मांग की कि ठेका सफाई कर्मी जो हटाये गये उनका भरण पोषण का ध्यान रखते हुए पुन: कार्य पर वापस लिया जाये। संविदा सफाई कर्मियों का जो अवकाश डे है वह लागू किया जाये। नगर पालिका के जब भी सफाई कर्मी की आकस्मिक मृत्यु होती है तो कैंडोलेंस किया जाये। मृतक के परिवार को दाह संस्कार हेतु पांच हजार रुपये तत्काल दिया जाये। सफाई कर्मियों को किसी के कहने पर प्राइवेट भवन, होटल, प्लाट, मैदान आदि स्थानों पर कार्य करने के लिए नहीं जायेंगे। संयुक्त मोर्चा की मांग है कि वैकलाग सफाई कर्मी लगाये जाये। कार्यालयों में कार्यरत सभी को तुरन्त सफाई कार्य पर लाया जाये। २० से ज्यादा सफाई कर्मी जो कलेक्टे्रट, कार्यालयों में लगाया गया है उन्हें हटाकर सफाई कार्य में लाया जाये। पालिका के चीफ विजेन्द्र सिंह पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने का मांग की है। सफाई कर्मी अपना कार्य करके वहां प्रत्येक वीट का रजिस्टर बनवाया जाये। ठेका सफाई कर्मियों का पीएफ कटौती बंद व उसका पूरा पैसा भुगतान किया जाये। ठेका कर्मियों को चार छुट्टी समाप्त कर २६ दिन के स्थान पर ३० दिन कार्य करते हुए उन्हें ३० दिन का वेतन दिया जाये। इस मौके पर हरिओम, राजू शुक्ला, अमित त्यागी, दीपक, सौरभ, दिनेश, दिलीप आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *