फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पियूष कटियार के नेतृत्व में प्रधानमंत्री सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्टे्रट को सौंपा गया। बड़ी संख्या में शिक्षकों ने कलेक्टे्रट पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। ज्ञापन में दर्शाया गया कि उच्चतम न्यायालय के आदेश 1 सितम्बर के माध्यम से टीईटी लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टेट उत्तीर्ण होने की वाध्यता प्रकरण को लेकर संसोधित अधिनियम जारी करने की कार्यवाही के विरोध में शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपा। देश के लाखों शिक्षकों जिनकी सेवा के 20 से 25 वर्ष बीत चुके है, उनको आगामी दो वर्ष में टीईटी की परीक्षा पास करने का आदेश पारित किया गया। दो वर्ष में टीईटी परीक्षा पास न कर पाने वाले शिक्षकों को सेवा से विरत करने का आदेश किया गया है। ऐसी स्थिति में 30 लाख से अधिक परिवारों के सामने जीवन यापन का संकट दिखायी दे रहा है। शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 की धारा-23(1) व धारा-23(2) में अधिनियम लागू होने की तिथि 23 अगस्त से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टेट उत्तीर्ण करने का निर्देश नहीं दिया गया है। एनसीटीई ने 23 अगस्त 2010 को शिक्षकों के लिए न्यूनतम योग्यता निर्धारित की है। इसके अन्तर्गत प्रशिक्षण के अतिरिक्त टीईटी को भी अनिवार्य बनाया गया। किन्तु इसकी अधिसूचना धारा में प्रावधान किया गया तथा २०१० से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की आवश्यकता नहीं है। ऐसे में टीईटी अनिवार्यता का आदेश समाप्त किया जाये और भारत सरकार की ओर से न्यायालय में पुनविचार कर याचिका दाखिल की जाये। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पियूष कटियार, महामंत्री पंकज यादव, सोमेश कुमार, अनिल कुमार वर्मा, राजीव कुमार गंगवार, तौफिक खान, विनोद गौतम, राजीव कुमार, देवेन्द्र सिंह, सीमा पथरिया, संजीव गुप्ता, सत्यवीर सिंह, अकिंत यादव, राजीव पाण्डेय, अंजू कटियार, कुलदीप, अतुल कुमार आदि शिक्षक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
यूनाइटेड टीचर्स एसो0 ने टीईटी परीक्षा लागू करने का किया विरोध
