सदर विधायक ने दिखायी हरी झण्डी, एनसीसी व स्काउट गाइड ने लिया भाग
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सरदार पटेल की जयंती से आयोजित हुए कार्यक्रमों के तहत सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सभी मंडलों की एकत्रित यूनिटी मार्च पदयात्रा निकाली गई। पटेल पार्क स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके यूनिटी मार्च चौक होते हुए स्वराज कुटीर पर संपन्न हुई, जहां पर आयोजित जनसभा में मुख्य अतिथि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता ने कार्यकर्ताओं एवं स्कूली बच्चों को संबोधित किया एवं सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने का आवाह्न किया। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने पदयात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। सांसद मुकेश राजपूत एवं जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। भाजपा कार्यकर्ताओं,स्काउट गाइड बच्चों एवं स्कूली बच्चों ने पदयात्रा में भाग लेकर पैदल मार्च करते हुए सरदार पटेल अमर रहे के नारे लगाए।
देवेंद्र देव गुप्ता ने कहा देश के प्रथम लौह पुरुष की जयंती के डेढ़ सौ वर्ष पूर्ण हुए हैं, भाजपा द्वारा लौह पुरुष की जयंती को उत्साह और उमंग के साथ एक उत्सव के रूप में मनाने का कार्य किया जा रहा है। सरदार पटेल को जो सम्मान पिछली कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की सरकारों द्वारा मिलना चाहिए था वह सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार ने देने का कार्य किया, ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से सरदार पटेल के संघर्षशील जीवन के बारे में वर्तमान पीढ़ी को जानकारी पहुंचाई जा रही है। अगर सरदार पटेल इस देश के प्रथम प्रधानमंत्री होते हैं तो इस देश की तस्वीर दूसरी होती देश की अखंडता के लिए उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति और कौशल का प्रदर्शन करते हुए भारत को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया। जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा सरदार पटेल की जन्म जयंती को एक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है, हर विधानसभा क्षेत्र में यह यात्रा आयोजित की जा रही है। जिसमें कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए हुए इस महापुरुष के सम्मान में एकत्रित हो रहे हैं। रियासतों की एकीकरण में पटेल की भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, भास्कर दत्त द्विवेदी, डॉ0 भूदेव सिंह राजपूत, विमल कटियार, डीएस राठौर, रूपेश गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, सुनील रावत, लव कनौजिया, शिवम वर्मा, प्रदीप सक्सेना, संजीव गुप्ता, राहुल राजपूत, शिवम मिश्रा, विकास पांडे, अभिषेक बाथम, अमन कटियार, रमला राठौर, वीर बहादुर पाल, राजकुमार वर्मा, संतोष राजपूत, बबीता पाठक, हेमलता मिश्रा, चमन शुक्ला, अंकित गुप्ता, धीरेन्द्र वर्मा, अतुल शंकर दुबे, चित्रा अग्निहोत्री, डॉ0 उदय प्रताप सिंह, अभिषेक त्रिवेदी, संजय गर्ग, शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे। संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष अश्नील दिवाकर ने किया। रैली में जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह, शिखर रस्तोगी व एनसीसी कैडेट्स, स्काउट गाइड की छात्रायें, शिक्षक आदि शामिल हुए।
पटेल जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई यूनिटी मार्च पदयात्रा
