मोबाइल छीनने का किया प्रयास, पीछे से पुत्र के ललकारने पर भागे
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कुत्ता टहलाने गये अधिवक्ता पर बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने डंडा मारकर मोबाइल छीनने का प्रयास किया, तभी पीछे आ रहे पुत्र के ललकारने पर हमलावर बाइक स्टार्ट न होने पर छोडक़र भाग गये। पीडि़त ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
पीडि़त अधिवक्ता कार्तिक चन्द्र मिश्रा ने कोतवाली पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि वह सिविल लाइन बरगदियाघाट के निवासी हंै। नित्य की भांति मंगलवार को सुबह करीब ९ बजे वह अपने कुत्ते को टहलाने जिला पंचायत परिसर तक गये थे, तभी विकास भवन के गेट के पास एक मोटर साइकिल पर दो अज्ञात व्यक्तियों नेे आकर मुझ पर डंडे से हमला कर दिया। जो मेरे हाथ में लगा और मैं गिर पड़ा। दोनों व्यक्तियों ने मोटर साइकिल से उतरकर मेरा मोबाइल छीनने का प्रयास किया। पीछे से आ रहे मेरे पुत्र ने ललकारा, तो दूसरे युवक ने मेरे गले में पड़ी सोने की चेन तोड़ ली और मोटर साइकिल से भागने का प्रयास करने लगा। शोरगुल पर अन्य लोगों के आ जाने एवं मोटर साइकिल स्टार्ट न होने पर दोनों व्यक्ति मोटर साइकिल छोडक़र भागने लगे। जिनमें से एक व्यक्ति को मेरे पुत्र व अन्य व्यक्तियों ने पकड़ लिया एवं उसका फोटो भी मोबाइल में खींच लिया, परन्तु वह भी भाग जाने में सफल रहा। इन लोगों की मोटर साइकिल का नंबर यू.पी.८७डब्लू१०४२ मौके पर थी। पीडि़त ने ११२ नंबर पर सूचना दी। पीडि़त के शरीर पर चोटें हैं। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही करने का भरोसा दिया।
बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने अधिवक्ता पर बोला डंडे से हमला
