फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कार की टक्कर से अज्ञात बाइक चालक की मौत हो गयी, जबकि महिला घायल हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा। जहां बाइक सवार युवक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार शनिवार को राजेपुर थाना क्षेत्र में ग्राम गौंटिया मोड़ के पास एक बाइक सवार को स्वीफ्ट कार चालक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक व पीछे बैठी महिला गम्भीर रुप से घायल हो गये। घायलों को लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां डियूटी पर तैनात चिकित्सक ने बाइक सवार युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बाद स्वीफ्ट कार चालक मौके से गाड़ी लेकर भाग गया। वहीं ग्रामीणों ने कार का नंबर नोट कर पुलिस को दे दिया है।
कार की टक्कर से अज्ञात बाइक चालक की मौत, महिला घायल
