फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। चोरों के हौसले बुलंद, नमकीन की दुकान में अज्ञात चोरों ने करीब एक लाख की नगदी की चोरी, चोरों ने दुकान में रखी करीब ₹10000 से अधिक की रेजगारी को हाथ नहीं लगाया, कोतवाली क्षेत्र मन्नीगंज में बीती रात्रि चोरों ने सनी नमकीन की दुकान में पीछे से घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया, दुकान मालिक सनी ने बताया कि दुकान के पीछे निर्माण कार्य चल रहा है, दुकान में पीछे की तरफ लगे गेट की अंदर से सिर्फ कुंडी लगी थी उसी को खोलकर चोर दुकान के अंदर घुसे, चोर दुकान के अंदर रखी करीब एक लाख की नगदी चोरी कर ले गए हैं, उन्होंने रेजगारी को हाथ भी नहीं लगाया, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है
